चेहरे के दाग धब्बे

चेहरे के दाग धब्बे

काले दाग धब्बे या हाईपर पिगमेंटेशन त्वचा के विशेष हिस्सों पर काले दाग या झाईयों का होना है। ये दाग शरीर के विभिन्न भागों में दिखाई दे सकते हैं जैसे; चेहरे, गर्दन, हाथ आदि। ये लाल, भूरे और ग्रे रंग के भी हो सकते हैं। ये धब्बे, रंग और आकार में अलग-अलग हो सकते हैं। काले धब्बों को एज स्पॉट्स यानी बढ़ती उम्र की वजह से होने वाले धब्बों के तौर पर जाना जाता है। ये धब्बे त्वचा में विकृति आने की वजह से पैदा होते हैं। आमतौर पर काले धब्बे चेहरे के अलावा कंधे, बांह या पीठ पर भी दिखाई दे सकते हैं।

चेहरे पर दाग-धब्बे असल में होते क्या हैं?

चेहरे पर दाग-धब्बों का पड़ना मेलानिन के कारण होता है। सूर्य की रोशनी या पराबैंगनी (यूवी) किरणें हाईपरपिग्मेंटेशन का प्रमुख कारण है क्योंकि यह सीधे शरीर में मेलानिन के उत्पादन को प्रभावित करते हैं।

त्वचा सूरज के अधिक सम्पर्क में आने के कारण वयस्कों में लेंटिगो सोलारिस नामक छोटे-छोटे धब्बे बनने लगते हैं। इसका कारण यह है कि जैसे-जैसे आप बड़े होते जाते हैं, आपकी त्वचा की पुनर्जीवित होने की क्षमता कम होती जाती है। ये स्पॉट हल्के भूरे रंग से काले रंग के होते जाते हैं। बढ़ती उम्र झाईयों का भी बहुत बड़ा कारण है।

हार्मोनल उतार-चढ़ाव के परिणामस्वरूप भी चेहरे पर दाग धब्बे पैदा हो जाते हैं। एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रोन हार्मोन, सूर्य के प्रकाश के सम्पर्क में आने पर मेलानिन के अत्यधिक उत्पादन को प्रेरित करते हैं, जिस कारण त्वचा पर धब्बे पड़ जाते हैं।

पोस्ट इंफ्लेमेटरी हाईपरपिगमेंटेशन त्वचा में चोट और सूजन आदि के कारण होता है, उदाहरण के लिए घाव, सोरायसिस, जलना, एक्जिमा, मुँहासे या वैक्सिंग करने के बाद। ऐसे सौन्दर्य उत्पादों का उपयोग करना जो बहुत कठोर हो या हानिकारक हो, वो भी काले धब्बों का कारण होते हैं।

चेहरे पर दाग धब्बे क्यों होते हैं?

आजकल चेहरे पर दाग-धब्बे होना किसी उम्र की बंदिश नहीं रह गई है बल्कि हर उम्र के लोग इस परेशानी से जुझ रहे हैं। इसके होने के पीछे बहुत सारे कारण होते हैं-


Enquiry